सांडो ने पटक-पटक कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

0
129

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सरकार की आवारा गौवंशो को पकड़ने की योजना की पोल खोलती यह खबर प्रकाश में आयी है, जहां दो आवारा गौवंशों ने टहलने निकले वृद्ध को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतक के परिजनो ने मुआवजा दिये जाने की मांग की है । थाना कादरी गेट के ग्राम देवरामपुर निवासी 105 वर्षीय राजाराम मंगलवार सुबह टहलने निकलेl। उसी दौरान दो सांड अचानक आ गए उन्होंने राजाराम पर हमला कर दिया। सांडो ने पटक-पटक कर राजाराम को मौत की नींद सुला दिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पंहुचे तो सांड भाग गए। राजाराम की अचानक हुई मौत से परिजनों मे चित्कार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची। मृतक के पौत्र मोहित जाटव निवासी भोपतपट्टी ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। जिसमे मुआवजा दिए जाने की मांग भी की गई है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]