सहकारी समिति के अध्यक्ष ने उपभोक्ता से मारपीट कर की फायरिंग

0
93

नबावगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरोली के सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने पहाड़पुर निवासी निजेन्द्र कुमार पाल को फोन कर बुलाकर लेनदेन के विवाद में मारपीट कर दी। मारपीट के बाद बात इतनी बढ़ गयी मामला गालीगलौज व मारपीट पर पहुंच गया। इसके बाद अध्यक्ष व उसके समर्थकों ने उपभोक्ता के साथ जमकर मारपीट की व दहशत फैलाने की नियत से फायरिंग भी की।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी निजेन्द्र सिंह सिरोली सहकारी समिति लिमिटेड से गेहूं उधार का लेनदेन करते हैं। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव ने निजेन्द्र को हिसाब करने के लिए बुलाया। निजेन्द्र का कहना है कि वह सोसाइटी का गेहूं ले गया था जिसका हिसाब भी कर गया था। बहाने से उसे बुलाकर पहले गालीगलौज किया। इसी को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद नत्थू सिंह ने पुत्रों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। शोर शराबा मचाने पर काफी लोग एकत्र हो गये। दहशत फैलाने की नियत से नत्थू सिंह व उनके पुत्रों ने जमकर फायरिंग की तो पुलिस ने नत्थू सिंह व निजेन्द्र कुमार को हिरासत में ले लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

[adrotate banner="2"]