फर्रुखाबाद: जेएनआई की दोपहर में चली खबर- “बड़े शर्म की बात- भ्रष्टाचार की जंग में केवल 50 फर्रुखाबादी” फर्रुखाबादियों के दिल को छू गयी| दोपहर में खबर चलने के बाद कलक्ट्रेट पर अन्ना समर्थन में चल रहे अनशन में तो भीड़ बढ़ी ही, देर शाम नगर के युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर कैंडल मार्च निकल अलख जगा दी|

फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट पर चल रहे अन्ना के समर्थन में अनशन में देर शाम मोहन अग्रवाल अपने एक सैकड़ा साथियो के साथ जा धमके| मोहन के फर्रुखाबाद विकास मंच के युवाओ ने कचहरी तिराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर अन्ना समर्थन में जोरदर नारे लगाये| भ्रष्टाचार दूर करो, अन्ना तुम संघर्ष करो की गूँज कलक्ट्रेट तक गूंजी| देर शाम लगभग 6 बजे एक सभा का आयोजन हुआ जिसमे वकील लक्ष्मण सिंह, मोहन अग्रवाल, अतुल शर्मा और पत्रकार पंकज दीक्षित ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जंग में फर्रुखाबाद की जनता से बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आवाहन किया|

देर शाम अँधेरा होते होते फर्रुखाबाद नगर में अन्ना की मशाल युवा नेता भप्पू सोनी, विक्रांत यादव और आदित्य मिश्र ने संभाली| तीन नेता तीनो अलग अलग दल से रहे| एक कांग्रेस का तो दूसरा भाजपा का तो तीसरा सपा का| मगर भ्रष्टाचार पर छोटे स्तर पर कोई मतभेद नहीं| तीनो नेता आगे चले तो लगभग अध सैकड़ा नगर के युवक और साथ हो लिए| चौक पर छोटी से सभा की और अन्ना की आवाज में आवाज मिलायी| देश के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के गृह जनपद और संसदीय क्षेत्र में अन्ना का आन्दोलन हल्का रहे, बात युवाओ को शर्मनाक जरुर लगी|
अब कल फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद दोनों जगह देर शाम कैंडल मार्च निकलेगा|
जागे 500 फर्रुखाबादी- अन्ना के समर्थन में चौक पर कैंडल मार्च, कलक्ट्रेट पर मोहन ने संभाला मोर्चा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


