ससुर ने पति को पीटा तो महिला ने फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD : राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर में ससुर द्वारा पति को पीट दिये जाने से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

fansiगांव के संजय की 22 वर्षीय पत्नी मालादेवी के सामने संजय के पिता सुरेश ने उसके पति की जमकर पिटायी कर दी। इस बात का विरोध भी माला देवी ने डटकर किया। लेकिन नशे में धुत्त माला के ससुर सुरेश ने एक नहीं सुनी और पीटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मारपीट में मायादेवी के भी ऊपर हाथ चला दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर माला अपने घर के बरामदे में लगी बल्ली में फांसी पर लटक गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर राजेपुर थानाध्यक्ष ए के सिंह व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]