विद्यालय प्रबंधक के पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट

0
84

फर्रुखाबादः जोगराज स्ट्रीट निवासी मुनीश दुबे ने साइड न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अनार सिंह यादव के पुत्र अंचल यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गयी है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ में दी गयी तहरीर के अनुसार फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर साइड न देने पर पीछे से आ रही बिना नंबर की सफारी पर सवार लोगों सुशील यादव व सबलू यादव ने राइफल तानते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी। मुनीश दुबे पुत्र नितीश दुबे निवासी जोगराज स्ट्रीट की ओर से दी गयी तहरीर के अनुसार उसके साथ उक्त घटना अंचल यादव पुत्र अनार सिंह यादव निवासी फूस बंगला के कहने पर घटी। तहरीर के अधार पर कोतवाली फतेहगढ़ में अंचल यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली गयी है।

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]