शमशाबाद (फर्रुखाबाद): छिबरामऊ नगला कायस्थान निवासी दिनेशचन्द्र ने थाना शमशाबाद में ग्राम फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी ईलू व उसके दो साथियों सुरेश एवं भगवानदास के विरुद्व एनसीआर दर्ज करायी है।
[adrotate banner="3"]
तहरीर में कहा गया है कि पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी नीलम (काल्पनिक नाम) से हुआ था। फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी ईलू का उसके घर नगला कायस्थान में आना जाना था। विगत सप्ताह ईलू अपने दो साथियों सुरेशचन्द्र एवं भगवानदास के साथ उसके घर आया था। यहां से वह उसकी पत्नी नीलम को बहला फुसलाकर भगा ले गया। नीलम अपने साथ 6 हजार रुपये नगद व अपने जेबर आदि ले गयी है। तहरीर में ईलू व उसके साथियों द्वारा नीलम की हत्या कर दिये जाने की भी आशंका जतायी गयी है।
[adrotate banner="2"]


