ससुराल में पत्नी ने किया बेइज्जत तो पति ने खाया जहर

0
95

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद एटा के अलीगंज के मोहल्ला श्यामनगर निवासी कल्याण पुत्र छुन्नीलाल ने ससुराल में पत्नी द्वारा बेइज्जत किये जाने से क्षुब्ध होकर जहरीली दवाई पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

jahar[bannergarden id=”11″]
कल्याण का विवाह चार माह पूर्व मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी ईश्वरदयाल की पुत्री अर्चना के साथ हुआ था। बीते कुछ दिनों पूर्व अर्चना की ससुराल में कुछ कहासुनी हो गयी। तो वह अपने मायके आने पर अड़ गयी। मायके जा रही अर्चना का जेबर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यह समझकर उतार लिया कि अब वह जल्द नहीं लौटेगी। जिसके बाद कल्याण अर्चना को बुलाने के लिए अपनी ससुराल पहुंच गया। चार माह से मायके में रह रही अर्चना ने पहले जेबर लाने की बात कही। ससुराल में कल्याण के पहुंचने पर अर्चना के साथ कल्याण की जमकर कहासुनी हो गयी। ससुराल में बेइज्जत किये जाने से क्षुब्ध अर्चना के पति कल्याण ने जहरीली दवाई पी ली और दवाई पीकर अपनी मौसी महलई निवासी राधा के पास पहुंच गया। हालत बिगड़ी तो कल्याण की मौसी व उसके चाचा अख्खड़ी उसे लेकर समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां ईएमटी मोहम्मद असलम ने कल्याण को भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]