ससुराल में जीजा जी को धुना

0
177

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर आये जीजा की सालो ने जमकर धुनाई कर दी| पीड़ित ने थाने में तहरीर दी| जिसमे 15 हजार रूपये लूट लेने का भी आरोप लगाया है| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]

जनपद बदायूँ के उसाया कोतरा निवासी जसवीर पुत्र श्रीपाल ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर निवासी बालिस्टर कि पुत्री बिट्टू के साथ हुई थी| उसके दो लड़के और एक लड़की है| वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में नौकरी कर परिवार का पेट पाल रहा है|

जसवीर ने आरोप लगाया कि दिल्ली में ही उसका साला पवन भी नौकरी है| जब जसवीर घर पर नही था तभी उसकी पत्नी बिट्टू व साला पवन एक पुत्र को लेकर अम्बरपुर चले आये| घर में रखे 35 हजार रूपये भी लेकर चली आयी| रविवार को जसवीर जब अपनी ससुराल पंहुचा तो आरोप है कि सालो ने जमकर पीट दिया| जसवीर ने 15 हजार रूपये भी लूट लेने के आरोप लगाये| पुलिस तहरीर मिलने के बाद जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]