ससुराल में आत्महत्या का प्रयास

0
129

फर्रुखाबाद : कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गुगौरा निवासी 35 वर्षीय रामरतन पुत्र रामगुलाब ने ससुराल में पत्नी से विवाद होने पर आग लगाकर ख़ुदकुशी करने का प्रयास किया | उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |

[adrotate banner="3"]

बीती देर रात लोहिया में भर्ती करायये गये राम रतन की ससुराल कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला पजाबा में है| इन दिनों वह आया हुआ था| सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात उसका अपनी के साथ विवाद हो गया | जिससे आक्रोशित होकर उसने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली| आनन-फानन में परिजनों ने आग बुझाकर 108 से लोहिया अस्पताल पंहुचाया | डॉ० राजकिशोर ने रामरतन के 45 प्रतिशत झुलसा होने की जानकारी दी| सास मोरवती ने बताया कि रामरतन रात को शराब पीकर घर आए थे। नशे की हालत में उनका पत्नी से मामूली विवाद हो गया था। उसके बाद उन्होंने खुद को आग लगा ली।

[adrotate banner="2"]