ससुराल जा रही महिला के जेबर लूटे

0
254

HIRNA DEVIफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मंगलीपुर से अपने पति के साथ ससुराल जा रही महिला हिरन देवी के जेबरात तमंचा लगाकर लूट लिये गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

जनपद शहजहाँपुर के थाना तिलहर नलियापुर निवासी प्रमोद पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रूपपुर मंगलीपुर से अपनी पत्नी हिरन देवी की विदा कराकर भाई रजनीश के साथ बाइक से घर जा रहे थे| तभी लगभग दोपहर 1 बजे घटियामहमदपुर के निकट दो बाइक सबार खड़े दिये| जिस में एक बाइक पर दो और एक पर तीन व्यक्ति थे| उन्होंने प्रमोद को रोंक लिया|

इसके साथ ही दबंगो ने धमकी देने के साथ भाई रजनीश पर तमंचा रख दिया| इसके साथ ही प्रमोद की नवविवाहिता पत्नी के जेबरात लूट लिये| आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश बतायी गयी है| प्रमोद ने बताया कि जेबरात छिनने वाले मेरी ससुराल के निकट ऊगरपुर के निवासी है| तहरीर में कई आरोपियों को नामजद किया गया है|

[adrotate banner="2"]