ससुराल का छज्जा गिरा, दुल्हन की बहन सहित कई बाराती घायल

0
120

FARRUKHABAD : खुशियों का दौर उस समय मातम में बदल गया जब बारात का द्वारचार हो रहा था। अचानक दुल्हन के घर का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिसमें उसकी बहन सहित कई बाराती घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।bindu

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मसेनी निवासी भन्नूलाल की पुत्री का बुधवार को विवाह था। बारात जलालाबाद शाहजहांपुर निवासी उजागर पुत्र राकेश की आई थी। जिस समय जिस समय दूल्हा राकेश के साथ अन्य बाराती द्वारचार का कार्यक्रम सम्पन्न करा रहे थे तो अचानक भन्नूलाल का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे छज्जे पर खड़ी दुल्हन की बहन बिन्दू पुत्री भन्नूलाल के साथ-साथ द्वारचार के कार्यक्रम में भाग ले रहे बाराती रवी सक्सेना पुत्र राजाराम, कमलेश श्रीवास्तव, प्रदीप पुत्र रामदास निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर के अलावा मनोज कुमार पुत्र प्रेमदास निवासी करनपुर दत्त अमृतपुर बुरी तरह घायल हो गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]baratee

छज्जा गिरने से मौके पर भगदड़ मच गयी। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]