सशस्त्र बदमाशो ने साईकिल सवार ग्रामीण को लूटा

0
105

कायमगंज (फर्रुखाबाद): सशस्त्र लुटेरों ने साइकिल सवार युवक को घायल कर नगदी व हजारो रूपये कीमत का सामान लूट लिया। कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद के आम के बाग के निकट हुई घटना की सूचना पाकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। पुलिस ने फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मद्दूपुर निवासी संतराम पड़ोसी जनपद के कस्वा अलीगंज में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। रविवार देर रात्रि वह टीवी और सीडी प्लेयर लेकर साइकिल से घर वापस जा रहा था। अताईपुर मार्ग स्थित कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद के आम के बाग के निकट पहले से घात लगाये बैठे तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसके उपर लाठी डंडो व तमंचे की बट से उसके ऊपर हमला बोल दिया जिससे वह घायल होकर सडक पर गिर गया।

इस दौरान बदमाश उसके जेब में रखे तीन हजार रूपये नगद साइकिल व टीवी सीडी तथा मोवाइल फोन लेकर फरार हो गये। लूट के शिकार हुये युवक ने ग्रामीणो को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणो ने बदमाशो की काफी खोज बीन की लेकिन बदमाशो का कोइ पता नही चल सका। संतराम ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये पुलिस को तहरीर दी ।

पुलिस ने न तो घटना की रिपोर्ट ही दर्ज की और न ही घटना स्थल का जायजा ही लिया। जिस स्थान पर संतराम के साथ लूट पाट की घटना हुई है। वहां पहले भी इस तरह की कई घटनाये हो चुकी है। घटना को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है।

[adrotate banner="2"]