सलमान चीन रवाना, लुइस फर्रुखाबाद पहुची

0
107

SALMAN LUIS KHURSIDविदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का आज से 2 दिन का चीन दौरा शुरू हो रहा है| सलमान सुबह चीन के लिए रवाना हो गए है| खुर्शीद के इस दौरे से दोनों मुल्कों के रिश्तों में आई खटास कम होने की उम्मीद है| चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री की यात्रा भारत और चीन के संबंधों को मज़बूती की ओर ले जाएगी| लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था| हालांकि भारत की ओर से कड़ा संदेश मिलने के बाद, चीनी सैनिक वापस चले गए| सलमान सामरिक मुद्दों के अलावा व्यापारिक मुद्दों पर भी चीन के राजनयिक और अधिकारिओ से भेट करेंगे|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
वहीँ सलमान खुर्शीद की बेगम और पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद कार्यकर्ताओ से भेट करने सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद पहुची गयी है| श्रीमती लुइस 9 और 10 मई को फर्रुखाबाद में रहेंगी। कांग्रेस नेता अनिल मिश्र के मुताबिक श्रीमती खुर्शीद यहाँ लोक सभा चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। श्रीमती खुर्शीद ने पिछले दौरे में बूथ कमेटियों के गठन का काम शुरू कराया था।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]