सलमान को मिल सकता है उनका फेवरेट ‘विदेश मंत्रालय’

0
103

राहुल गांधी को सम्‍मिलित करते हुए मनमोहन सिंह कैबिनेट में 28 अक्टूबर को फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इस बार कैबिनेट में फेरबदल किया गया तो कई मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है तो फिलहाल विवादों में रहे कई मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है। राहुल गांधी के साथ कई युवा सांसदों को भी मंत्री बनाकर कांग्रेस को युवा चेहरा देने की भी कोशिश किये जाने की चर्चायें हैं।

[adrotate banner="3"]

कैबिनेट में 28 अक्टूबर को फेरबदल के पीछे कई वजह गिनाई जा रही हैं। 26 अक्टूबर को स्पेन के किंग दिल्ली में होंगे। 27 तारीख को ईद है। 29 से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली से बाहर रहेंगे। ऐसे में सिर्फ 28 तारीख को ही कैबिनेट फेरबदल के लिए तय माना जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि बीच में सलमान खुर्शीद को हज पर जाने से रोकने के पीछे भी यही वजह बतायी गयी थी।

सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है उनमें सबसे पहला नाम केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और फिर पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय का है। मौजूदा विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा की कुर्सी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद या फिर आनंद शर्मा को सौंपी जा सकती है। विदित है कि सलमान खुर्शीद पहले भी विदेश राज्‍यमंत्री रह चुके हैं। अपनी डिप्‍लोमेटिक योग्‍यातओं एवं अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ के चलते विदेश मंत्रालय सलमान खुर्शी का फेवरेट माना जाता है। मंत्री पद की दौड़ में कांग्रेस प्रवक्‍ता एवं मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष जनार्दन द्विेदी को मानव संसाधन मंत्रालय सौंपा जा सकता है। जो इस समस कपिल सिब्‍बल के पास है।

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी द्विवेदी दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं। इसलिए उनके जरिये दोनों राज्यों को प्रतिनिधित्व मिल जायेगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शशि थरूर और मनीष तिवारी को कैबिनेट में जगह देने की खबरें हैं।

[adrotate banner="2"]