सलमान के स्वागत में सीता मिश्रा नदारद

0
174

फर्रुखाबाद: सलमान के स्वागत में जहां एक तरफ कांग्रेसियों का हुजूम जगह जगह इकट्ठा था। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीता मिश्रा पूरे कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आयीं। इस बात की चर्चायें होतीं रहीं कि आखिर सीता मिश्रा कार्यक्रम में शिरकत क्यों नहीं कर रहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

सलमान खुर्शीद का काफिला हथियापुर से लेकर भीकमपुरा, मऊदरवाजा, पक्कापुल, घुमना, चौक, लालगेट, बढ़पुर, नेकपुर, भोलेपुर, फतेहगढ़, भीकमपुरा, सेन्ट्रल जेल चौराहा, रखा होते हुए निरीक्षण भवन पहुंच गया। लेकिन पूरे कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता मिश्रा नदारद दिखीं। बीते दिनों केजरीवाल के विरोध प्रदर्शन में भी सीता मिश्रा का रोल कोई खास नजर नहीं आया। महज एक बार ही चंद महिलाओं के साथ उन्होंने मऊदरवाजा थाने के बाहर केजरीवाल का पुतला फूंक दिया था। जिसमें उनके साथ महिलाओं का समर्थन साफ दिखा था। जिस पर जेएनआई ने एक खबर भी प्रकाशित की थी, कि सीता मिश्रा ने महिलाओं को जबर्दस्ती पुतला फूंकने में शामिल किया। फिलहाल सीता मिश्रा के सलमान के स्वागत कार्यक्रम में न पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

[adrotate banner="2"]