लखनऊ: RTI एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर द्वारा सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट में विकलांगो के फंड के दुरूपयोग के आरोप को लेकर दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर सुनवाई की अगली तारीख २१ मार्च लगा दी है|
इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के डॉ ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट की कथित अनियमितताओं के सम्बन्ध में दायर रिट याचिका में आज जस्टिस उमा नाथ सिंह और जस्टिस डॉ सतीश चंद्रा की बेंच ने आरोपित ट्रस्ट को नोटिस जारी किया|
हाई कोर्ट ने जांच कर रही संस्था ईओडब्ल्यू द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसके बाद ज़ाकिर हुसैन ट्रस्ट को भी नोटिस जारी करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये|
स्रोत- नूतन ठाकुर की फेसबुक स्टेटस
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


