सर्वोदय मंडल के योग शिविर में झलकी गंगा-जमुनी तहजीब

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल ने शहर के दुर्वाषा आश्रम पर योगशिविर का आयोजन किया| जिसमे अल्पसंख्यको ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया| शिविर में गंगा-जमुनी तहजीब सादफ नजर आयी|
दुर्वाषा आश्रम पर गंगा के किनारे गंगा जमुनी तहजीब साफ नजर आयी| जब आश्रम में सोताबहादुरपुर के प्रधान जमील अहमद के साथ अयाज अहमद,सोनूखां, लाल मिंया, मन्नू खां, मो० शकील आदि ने बढ़-चढ़ कर योग में हिस्सा लिया| सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने सभी को विभिन्य आसन कराये| इसके साथ ही योग का महत्व भी बताया| उन्होंने बताया कि योग का अर्थ संधि अथवा जुड़ना है| राजकिशोर सारस्वत ने युवाओ को युग से जुड़ने के लिये प्रेरित किया|
शिविर में आजाद चौहान,शेर सिंह, अजय सिंह, डॉ० संजीब, शिवशंकर,श्यामसुन्दर, पूनम कश्यप आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे|