सर्वसम्मति से चुनी गई तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की नई कार्यकारिणी

0
16


फर्रुखाबाद:(जेएनआई व्यूरो)तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद गुरुवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न होने की जानकारी पूर्व में भी सामने आई थी।
नई कार्यकारिणी में योगेश चंद्र दीक्षित एडवोकेट को अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय चावला को उपाध्यक्ष, जनार्दन दत्त राजपूत को महासचिव, उमाशंकर सक्सेना को संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार सक्सेना को कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार सक्सेना को ऑडिटर तथा प्रदीप कुमार गुप्ता को पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नेम सिंह राजपूत, नासिर मोहम्मद खान, अनुराग तिवारी, अंशुमान सिंह, प्रकाश कुमार द्विवेदी, आशिफ अली खां और सौरभ सक्सेना को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। आशुतोष कटियार एडवोकेट को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। नवनिर्वाचित सचिव जनार्दन दत्त राजपूत ने एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों व संरक्षक का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालक मुन्ना यादव को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि अतुल कुमार शाक्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। युवा अधिवक्ताओं ने अतिथियों को आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ बधाई दी।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चयन को संगठन की एकजुटता का परिचायक बताया। अजय कुमार त्रिवेदी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के चुनाव संपन्न होना सराहनीय है। वहीं प्रवीन चंद्र सक्सेना ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों के चयन को अच्छी परंपरा बताया।
इस दौरान प्रद्युम्न कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह राठौर, मंजेश कटियार, विपिन बिहारी सक्सेना, पांशु गुप्ता, धर्मेंद्र कनौजिया, कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, अम्बुज तिवारी, नवीन कटियार, सत्येंद्र शाक्य, परवेज अली समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन राम स्नेही यादव उर्फ मुन्ना ने किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]