सर्राफ की दुकान पर आयकर टीम का छापा

0
104

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) आयकर विभाग के ज्वाइन कमिश्नर ने सर्राफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा और सारे अभिलेख अपने कब्जे में लेकर जांच की। इस दौरान जब वह व्यापारी के घर पर गये, तो उन्हंे ताला लटकता मिला। जिससे वह पुनः वापस प्रतिष्ठान पर आ गये।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी विनोद की श्यामागेट स्थित लोहाई रोड पर लाला रामस्वरूप मोतीलाल अग्रवाल के नाम से सर्राफे की दुकान है। शनिवार को वित्त मंत्रालय आयकर विभाग ज्वाइन कमिश्नर संजय जैन ने अपनी टीम के साथ पहुुंचकर छापा मारा। इस दौरान चांदी व सोने के सिक्कों का वजन कराया।
इसके बाद अधिकारी विनोद के घर पर गये, जहां उन्हंे ताला लटकता मिला। इस दौरान उन्हांेने अभिलेख भी चेक किये। खबर लिखे जाने तक जांच चल रही थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]