फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुर रहें है और अभी भी ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। बीते बुधवार को दोपहर धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते बर्फीली हवाओं ने जोर पकड़ लिया।
गुरुवार को सुबह से ही कोहरे और गलन का डबल अटैक नजर आया| तापमान में गिरावट आने से शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं। फर्रुखाबाद का पारा अभी और गिर सकता है | फर्रुखाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड व उच्चतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया| कड़ाके की ठंड और घनी धुंध की वजह से लोग घरों में दुबके नजर आये| इसके बाद भी कई विद्यालयों को शासन के आदेश पर अवकाश होंने के बाद भी खोला गया| बहुत सी जगहों पर ओस बारिश की तरह गिर रही है और लोगों का ठिठुरन महसूस हो रही है। कड़ाके की ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं।
सर्दी और कोहरे का ‘डबल अटैक’
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



