सरे शाम दो पक्षो में मारपीट और फायरिंग में कई जख्मी

0
123

vimla bjriya niahaal cndrफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र निवासी विमल पुत्र ग्रीश चन्द्र और राहुल शुक्ला पुत्र गोपी नाथ के बीच हुये विवाद में मारपीट के साथ ही साथ फायरिंग हो गयी| दोनों तरफ के लोग जख्मी बताये गये है| घायल विमल को पुलिस कोतवाली ले गयी| जबकि राहुल अभी फरार है|

[adrotate banner="3"]

विमल सक्सेना ने रेलवे रोड स्थित सिल्बर साइन के सामने चाट कि ठेली लगाता है| गुरुवार की शाम वह अपने घर के बाहर मोबाइल चला रहा था| उसी समय रेलवे के रिटायर्ड कर्मी गोपीनाथ का पुत्र राहुल शुक्ला उधर से निकला उसने विमल से कहा कि मेरी तरफ देख क्यों रहे है| इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई फायरिंग भी की गयी| जिससे दहशत फ़ैल गयी| सूत्रों के अनुसार राहुल शुक्ला को भी चोट लगी लेकिन वह फरार हो गया| पुलिस उसकी तलाश कर रही है| विमल ने राहुल पर अपनी बहनों के साथ बदसलूकी और उनके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि गोली चली है| घटना के सम्बंध में अभी जाँच की जा रही है| राहुल अभी फरार है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]