सराफा दुकान से चोरो ने उड़ा दी तिजोरी, गश्त करती रही चीता

0
120

tijori UPPफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार स्थित सराफा विशाल गुप्ता की दुकान में बीती रात चोरो ने शटर तोडकर तिजोरी गायब कर दी| तिजोरी दुकान से लगभग 20 किलोमीटर दूर बरामद हुई| लेकिन उसमे रखी नकदी, जेबर और अन्य सामानगायब था| जिस समय चोरी हुई उस समय चीता मोबाइल गश्त पर थी और मात्र 20 मीटर की दूरी पर होमगार्ड के जबान भी गश्त कर रहे थे |

[adrotate banner="3"]

मोहल्ला राजीव नगर निवासी विशाल गुप्ता की सराफा बाजार में दुकान है| सुबह पडोस के लोगों ने विशाल को बताया कि उनके दुकान का शटर खुला है| वह मौके पर पंहुचे तो देखा कि दुकान में रखी तिजोरी को ही चोर उठा ले गये| जानकारी होने परभीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर दरोगा दिनेश कुमार ने मौके पर जाकर जाँच की| कुछ घंटो बाद कन्नौज के छिबरामऊ आवास विकास निवासी संदीप कुमार ने मोबाइल पर विशाल को जानकारी दी की छिबरामऊ-फतेहगढ़ हाई-वे स्थित काली नदी के पानी के अन्दर एक तिजोरी पड़ी होने की जानकारी दी| विशाल ने तिजोरी को बाहर निकाल कर देखा तो उसमे रखा नकदी, सोने चांदी के जेबरात और अवश्यक अभिलेख चेकबुक आदि गायब थे| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया|

चोरी के दौरान गश्त करती रही चीता, 20 मीटर पर बैठे थे होमगार्ड
बीती रात सराफा बाजार में गश्त के लिये होमगार्ड राकेश कुमार और अबधेश कुमार की डियूटी लगायी गयी थी| मौके पर जाँच करने आये दरोगा दिनेश कुमार का कहना ही कि रात में चीता मोबाइल गश्त पर थी| दोनों होमगार्ड घटना स्थल से महज 20 मीटर दुरी पर गश्त कर रहे थे|

प्रभारी कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि दुकान की चाबी पांच दिन पूर्व गायब हो गयी थी| विशाल ने दूसरी चाबी से दुकान खोली थी| घटना के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]