सरकार के खिलाफ संबिदा कर्मियों का मौन प्रदर्शन

0
128

smbida-karmiफर्रुखाबाद: प्रदेश की सपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों की मांगो पर ध्यान ना देने से उनका आक्रोश बढना ही जा रहा है| जिसके चलते स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों मंगलवार को मुंह पर पट्टी बंधकर मुंक प्रदर्शन किया|

[adrotate banner="3"]

सीएमओ कार्यालय में चल रहे 9 दिन से 6 सूत्रीय मांगो के लिये धरना प्रदर्शन में मंगलवार को संबिदा कर्मी सरकार के खिलाफ बेहद नाखुश नजर आये| स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने मांगे ना माने जाते देख सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया| आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अपने निशाने पर रखा| उन्होंने ,मुंह में कपड़ा बांधकर मौन प्रदर्शन कर अपनी भडास निकाली|

वही आशा बहुओं ने भी अपने मुंह में कपड़ा बाँध सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भागीदारी की| आशाओं को संबिदा कर्मी का दर्जा देने की मांग भी उठायी गयी| इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री पंकज शुक्ला,अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, डॉ० गौरव वर्मा, डॉ० पंकज कटियार, अमित कटियार, डॉ० प्रभात त्रिपाठी, शाबिर हुसैन, आशा मुन्नी देवी, पूजा अवस्थी, शबीना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]