फर्रूखाबाद:(कायमगंज) एक युवती अचानक पैर फिसलने से छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। उपचार शुरू होने से पहले उसकी मौत हो गई।
[adrotate banner="3"]
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां निवासी रामदास की सोलह वर्षीय पुत्री चांदनी छत पर किसी काम से गई थी। जब वह नीचे उतर रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे जा गिरी। हालत गम्भीर देखते हुए परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कायमगंज लाये। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर ही पाया था। तभी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|
[adrotate banner="2"]


