सरकार के खिलाफ विधान भवन घेरने को तैयार कांग्रेसी

0
122

KANGRESफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया| कांग्रेसियों ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन का आवाहन महात्मा गाँधी से किया था|

[adrotate banner="3"]

शहर के मनिहारी निवासी कांग्रेस नेता इमरान अंसारी के आवास पर आयोजित किये गये क्रांति दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृतुन्जय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस क्रांति दिवस को हमेशा याद रखेगी| जिसमे देश के ना जाने कितने वीर सपूतो ने अपने प्राणों की आहुति दी| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी 17 अगस्त को राज्य सरकार के खिलाफ लखनऊ में विधान भवन घेरेगी| इस दौरान जिला कार्यकारणी पर विचार विमर्श हुआ| सभी पार्टी कार्यकर्ताओ से 17 अगस्त को विधान भवन को घेरने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का के निर्देश दिये गये|

[adrotate banner="2"]