पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्ट्री

0
127

SP DINESH KUMARफर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुक्सा के जंगल से तमंचा बनाने की फैक्टी पकड़ी| पुलिस को मौके से एक दर्जन तमंचे बरामद हुये है| मौके से पिता पुत्र सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया||

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि कोतवाली के एसएसआई हरीश चन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर भुक्सा के जंगलो से दबिश देकर चार आरोपी जंग सिंह उर्फ़ जगदीश पुत्र बचान सिंह उसके पुत्र जितेन्द्र निवासी हरसिंगपुर मेरापुर व गौतम पुत्र वेदराम निवासी साहबगंज भुक्सा कायमगंज, हदेश उर्फ़ जंजाली पुत्र रामसरन निवासी देवरामहसोना मेरापुर को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस को उनके पास से 15 अधबने तमंचे, अबैध तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किये है| आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया | जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया|

[adrotate banner="2"]