फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकारी कर्मचारी बन महिलाओं को कार में लिफ्ट देनेंं के बहानें जेवरात व नकदी साफ कर दिये गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी जनपद फिरोजाबाद के चूड़ी वाली गली निवासी गंगा देवी पत्नी रामलडैते अपने बहन अनिता पत्नी रामनाथ व 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ शाहजहांपुर में बीमार चल रहे सुखदेव के घर जा रहीं थी। गंगा देवी ने बताया की वह फर्रुखाबाद बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठी थीं। उसी दौरान एक युवक आया और उसने बात तय होने के बाद वह लोग कुछ दूर खड़ी कार में बैठा लिया। कार में पहले से ही एक शातिर बैठा था। कार सबार ने महिलाओ के जेवरात और लगभग 10 हजार रूपये साफ कर दिए। मामले में पीड़ित महिलाओं ने थाना कादरी गेट पर आकर तहरीर दी। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि वह बाहर हैं उन्हें घटना की जानकारी नही है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



