प्रधान प्रबन्धक नें रोड़बेज बस अड्डे की परखी व्यवस्था

0
220

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रोड़बेज बस अड्डे की व्यवस्था को और बेहतर बनानें के निर्देश निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रबन्धक (संचालन) अंकुर विकास नें अधीनस्थों को दिये|
शहर के लाल दरवाजे रोड़बेज अड्डे पर पंहुचे प्रधान प्रबन्धक (संचालन) अंकुर विकास नें क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा परशुराम पांडेय के साथ निरीक्षण किया| उन्होंने बसों और उनके रखरखाब को देखा| इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए एक वाटर कूलर और बढ़ाने के निर्देश दिये| वहीं बस अड्डे पर यात्रियों के बैठनें के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये| छत पर लगे पुरानें खराब पंखे बदलने के निर्देश दिये|
डग्गामार वाहन रोडबेज अड्डे के सामने भरे तो कार्यवाही
प्रधान प्रबन्धक (संचालन) अंकुर विकास ने जेएनआई को बताया कि निजी बसों या अन्य वाहनों को बस अड्डे के सामने भरा गया तो कार्यवाही करायी जायेगी| एआरएम अरविन्द मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]