सरकारी अस्पतालों में अब महिला मरीजों को मुफ्त भोजन, सभी एक्स-रे मुफ्त

0
141

ahmad hasanलखनऊ। प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाली सभी महिलाओं को मुफ्त भोजन देने का फैसला किया है। गोरखपुर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन बताया कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाली सभी महिलाओं को अब भोजन मुफ्त मिलेगा साथ ही सभी मरीजों का अब एक्स-रे भी नि:शुल्क होगा।

[adrotate banner="3"]

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 108 नंबर की एंबुलेंस की सफलता के बाद अब पंद्रह जनवरी से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 102 नंबर की मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। यह इनको घर से अस्पताल व इलाज कराने के बाद वापस घर छोड़ेगी। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाली महिलाओं को भोजन भी भी नि:शुल्क दिया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक्स-रे और अन्य जाच उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गोरखपुर जिला अस्पताल को भी एक्स-रे की और मशीनें दी जाएंगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
केंद्र पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के समय में केंद्र ने स्वास्थ्य के लिए पाच हजार करोड़ रुपये का बजट दिया था, इस बार वह घटाकर डेढ़ हजार करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के भेदभाव के बावजूद प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इस साल सितंबर तक प्रदेश के अस्पतालों में छह करोड़ 74 लाख नौ हजार मरीज देखे गए जो पिछले साल की तुलना में 72 लाख अधिक हैं। भर्ती मरीजों की तादाद भी 50 लाख 48 हजार रही तो पिछली बार से साढ़े चार लाख च्यादा है। जननी सुरक्षा योजना के तहत शहर की महिलाओं को कम राशि और गावों की महिलाओं को अधिक धनराशि देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको बराबर करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया है।

[adrotate banner="2"]