देव दीपावली पर दीपों से जगमगाये मंदिर व गंगा घाट

0
106

FARRUKHABAD : शहर में देव दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के मुख्य पाण्डेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में दीप जलाये गये। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर भी दीप जलाकर पर्व मनाया।DEV DEEPALI

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में रविवार शाम सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए और वहां तकरीबन 1100 दीप देव दीपावली के उपलक्ष में जलाये गये। जिससे पूरा मंदिर दीपों की जगमग रोशनी से प्रकाशमय हो गया। पाण्डेश्वरनाथ मंदिर के अतिरिक्त अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सैकड़ों की संख्या में दीप जलाये गये। घटियाघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाया और इसके गवाह बने।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]