समापन के बाद भी दौड़ रही जिले भर में सपा की साइकिल

0
110

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के पहले चरण के समापन के बाद जिले में शनिवार को विधायक, पूर्व विधायक एवं सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
SAPA CYCLE RALLY1
शहर क्षेत्र में सपा के महानगर अध्यक्ष महताब खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल से आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा तक साइकिल रैली निकाली। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

कायमगंज में विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, रामप्रकाश कल्लू यादव, नगर अध्यक्ष शहाब हुसैन भैया खा आदि नेताओं ने फर्रुखाबाद बाईपास रोड सहित मुख्य मार्गो पर साइकिल रैली निकाली।
SAPACYCLE RALLY
नवाबगंज कस्बे के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर साइकिल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं को जिला सचिव प्रदीप यादव(टीटू) ने झडी दिखाकर रवाना किया।

राजेपुर स्थित रामलीला मैदान से सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। निबिया चौराहे पर साइकिल रैली का समापन हुआ। मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे के निकट पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह यादव ने साइकिल रैली को झंडी दिखायी। संकिसा रोड पर होते हुए अशोका कोल्ड स्टोरेज पर रैली का समापन हुआ।

[adrotate banner="2"]