फर्रुखाबाद: नारी सम्मान का स्वर मुखरित करने वाली द्रोपदी के पाचाल्य प्रदेश क्षेत्र (कायमगंज) से भाजपा की प्रदेश स्तरीय नारी सम्मान यात्रा का शुभारभ 11 फरवरी को होगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि कायमगंज से शुरू होने वाली नारी सम्मान यात्रा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री विजय राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि दत्त सूद उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में भ्रमण करने वाली नारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ द्रोपदी की जन्म स्थली पाचाल्य प्रदेश क्षेत्र से किया जायेगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, महामंत्री लक्ष्मी शाक्य, मंत्री रश्मि दुबे, नगर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, गीता गुप्ता आदि के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
फर्रुखाबाद में पाचाल्य क्षेत्र से प्रारंभ होगी भाजपा की नारी सम्मान यात्रा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


