समस्याओं के लिए BSNL कर्मचारी धरने पर

0
136

फर्रुखाबाद: विभागीय समस्याओं का समाधान न होने पर बीएसएनएल एम्प्लोयेज यूनियन के कर्मचारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए|

यूनियन के जिला अध्यक्ष रामऔतार गंगवार, संगठन सचिव हीरा लाल, सचिव एमसी अवस्थी, रामनिवास, रामनाथ, रामप्रकाश, हरीराम, ब्रजकिशोर, राजबहादुर प्रजापति, रामकुमार बाथम, दयाशंकर, अनिल आदि कर्मचारी धरने पर बैठे जिन्होंने कर्मचारी एकता जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी हो आदि के नारे लगाए|

[adrotate banner="3"]

कर्मचारियों की मांग है की नॉन एक्ज्यूकेटिव प्रमोशन पालिसी का क्रियान्वन दिसम्बर २०१० माह के वेतन में सुनिश्चित किया जाए| कटे हुए डब्लू एलएल मोबाइल का सयोंजन एवं टेस्टिंग नंबर नॉन मीत्र्द शीघ्र करें तथा ९४ की सुबिधा व फ्री लैंड लाइन अनलिमिटेड होम प्लान एवं अन्य लाभकारी योजनायें प्रभावी ढंग से लागू करें|

इसके अलावा मांगों में पेएनामिली आदेश का क्रियान्वयन समय सीमा के अंदर, मृतक आश्रितों की नियुक्ति आदेश जारी किया जाए| नॉन एक्ज्यूकेटिव सुपरवायेजरी स्टाफ के ब्रीफकेस के दर का संशोधन शीघ्र किया जाए, सूची वद्ध अस्पतालों को विभाग द्वारा सीधे भुगतान करने का सर्किल कौंसिल का निर्णय लागू व विभाग में कार्यरत कान्ट्रेक्ट लेबर को निगम मुख्यालय द्वारा दिनाक ६ मई २०१० को निर्गत आदेश के अनुसार मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए|

[adrotate banner="2"]