विधुत सब स्टेशन की एक ही ट्राली पर चार फीडर सवार

0
191

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) राजेपुर विद्युत सब स्टेशन में एक ट्राली बीते तकरीबन एक वर्ष से खराब है। जिस तरफ लापरवाह बिजली विभाग के कर्मचारियों की नजर नहीं जा रही है। जिसके तहत क्षेत्र में आये दिन विद्युत फाल्ट के चलते अंधेरा रहता है।
सब स्टेशन में बीते एक वर्ष से विद्युत ट्राली फुंकी है। विद्युत ट्राली के राजेपुर, सलेमपुर व चपरा फीडर को सप्लाई दी जाती थी। लेकिन ट्राली फुंक जाने के बाद विद्युत अधिकारियों ने न ही नई ट्राली मंगाने की व्यवस्था की और न ही पुरानी को दुरुस्त कराने की। केवल जुगाड़ से बिजली क्षेत्र में सप्लाई दी जा रही है। मोहम्मदगंज फीडर की ट्राली पर ही राजेपुर, सलेमपुर, चपरा फीडर का भी अतिरिक्त लोड रखा जाता है। जिससे आये दिन विद्युत सप्लाई वाधित हो जाती है। विभाग अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

[adrotate banner="3"]

जेई रंगलाल ने बताया कि ट्राली को जल्द सुधरवाने की व्यवस्था की जा रही है।

[adrotate banner="2"]