सफाई कर्मी के घर से लाखों की चोरी

0
124

फर्रुखाबाद: कोतवाली फर्रखाबाद के मोहल्‍ला गढ़ी कोहना निवासी नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सुनील बाल्‍मिीकि पुत्र संजय के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल कर लाखों रूपये के जवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

[adrotate banner="3"]

2बीती रात मोहल्‍ला गढ़ी कोहना स्‍थित सफाईकर्मी सुनील के घर में छत के रास्‍ते घुसे चोरों ने कमरे मे रखे बक्‍से तोड़ कर उसमें रखे जेवर व नगदी आदि ले कर बड़े आराम से मुख्‍य द्वार से फरार हो गये। मुख्‍य दरवाजा खुलने पर हुई आहट पर सुनील के पुत्र सूरज ने उठ कर देखा तो चोर भाग खडे हुए। सुनील ने बताया कि सूरज ने काफी दूर तक पीछा भी किया परंतु चोर भागने में सफल रहे। सुनील ने बताया कि उसके पुत्र की शादी अगले वर्ष होनी है। शादी के लिये जेवर आदि रखा था। व बक्‍से में वेतन के रुपये भी रखे थे। उसने बताया कि लगभग डेढ लाख के जेवर व 16 हजार रुपये नगर चोर उड़ा ले गये हैं।

[adrotate banner="2"]