सफाईकर्मियों ने दैनिक मजदूरी बढ़ाने को लेकर लगाया जाम

0
87

FARRUKHABAD : नगर पालिका में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने दैनिक मजदूरी बढ़ाये जाने की मांग को लेकर नरकसा पुलिया पर जाम लगा दिया। जाम लगे होने की सूचना पर पहुंचे ठेकेदार श्यामसुन्दर ने दैनिक मजदूरी बढ़ाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला जा सका।

[adrotate banner="3"]

JAM[bannergarden id=”8″]

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनको दैनिक मजदूरी 110 रुपये दी जा रही है। जबकि अन्य जनपदों मैनपुरी व जनपद की नगर पालिका कायमगंज में ठेका सफाईकर्मचारियों को 150 रुपये प्रति दिन मजदूरी दी जाती है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मजदूरी नहीं बढ़ायी जायेगी तो वह आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। सफाई कर्मचारियों ने नरकसा पुलिया पर ट्राली इत्यादि खड़ी कर जाम लगा दिया।

[bannergarden id=”11″]

जाम की सूचना सफाई कर्मचारी ठेकेदार श्याम सुन्दर को दी गयी। श्यामसुन्दर के काफी समझाने बुझाने व 150 रुपये दैनिक मजदूरी देने के आश्वासन के बाद जाम खोला जा सका।

[adrotate banner="2"]