सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे पीछे चमचागीरी करने वाले बसपा नेताओं पर रखें नजर: अजय भारती

0
115

FARRUKHABAD : बहुजन समाज पार्टी की सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के आवास पर आयोजित की गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखें जो बसपा के शासन काल में पांच साल तक लाभ उठाते रहे और अब सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे पीछे घूमकर चमचागीरी करने में जुटे हुए हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर विधान सभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों पर सेक्टर संयोजक व सह संयोजक का गठन शीघ्र पूरा करें। जिससे बहन जी के दिशा निर्देशानुसार सेक्टर पर कैडर शुरू हो सकें। कैडर में जिला देख रहे मण्डल कोआर्डीनेटर मौजूद रहेंगे। जो बूथ वार कैडर चल रहे हैं वह बराबर चलते रहेंगे। इसके साथ जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ऐसे लोगों पर नजर रखेंगे जो वीएसपी में पांच साल तक लाभ उठाते रहे हैं और अब सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे पीछे चमचागीरी करने का काम कर रहे हैं।

[bannergarden id=”11″]

दोनो तरफ लाभ उठाने वालों का काम ज्यादा दिन नहीं चलना है। ऐसे लोगों के नाम कार्यकर्ता चिन्हिंत करें। इसके बावजूद जो अधिकारी कर्मचारी व पुलिस प्रशासन के लोग कार्यकर्ताओं की जायज बात नहीं सुन रहे हैं उनके भी नाम चिन्हिंत करें। ब्राह्मण सम्मेलन में जाने वाले कार्यकर्ताओं को कमेटी की तरफ से आभार वक्त कर धन्यवाद दिया।

बैठक में सुदेश पाल, रामरतन गौतम, श्यामबिहारी कठेरिया, प्रमोद जाटव, सरिता शाक्य, रानी कश्यप, राजीव गौतम, विजय गौतम, ईश्वर दयाल, मुकेश भास्कर, आशाराम, महेश जाटव, दीपक शाक्य, आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]