सफाईकर्मियों ने झाड़ू पंजे के साथ घेरा पालिकाध्यक्ष का घर

0
98

sfaee karmiफर्रुखाबाद: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कई दिन से आक्रोशित नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने बुधवार को उनके घर पर ही धावा बोल दिया| कर्मियों ने पहले धरना दिया और बाद में उनके घर पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौपा| पालिकाध्यक्ष पति ने उन्हें आश्वासन देकर वापस कर दिया|
नगरपालिका के सफाई कर्मीयो ने उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का घर घेर लिया  कई दर्जन सफाई कर्मियों के साथ यूनियन के कानपुर मण्डल अध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि ने वत्सला अग्रवाल के घर के वाहर धरना दे दिया| पालिकाध्यक्ष की कार्यप्रणाली ने नाखुश सफाई कर्मियों ने नारेवाजी शुरु कर दी| हाथो में झाड़ू लिए सफाई कर्मी ने वत्सला के दरवाजे पर अपनी भडास निकाली| आक्रोश बढ़ता देख वत्सला अग्रवाल के एमएलसी पति मनोज अग्रवाल ने सफाई कर्मियों से बात की|
अपने कार्यालय में वार्ता के दौरान मनोज अग्रवाल ने सफाई कर्मियों को उनकी मांग जल्द पूरी करने का भरोसा दिया| जिसके बाद सभी वापस चले गये|
इस दौरान राजकुमार वाल्मीकि, ओमप्रकाश वाल्मीकि, मुकेश कुमार,नीरज कुमार, अजीत वाल्मीकि व सर्वेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]