पकड़ने के तीन दिन बाद दो का मोटरसाईकिल चोरी में चालन

0
109

mail.google.comफर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस ने पांच बाइको को बरामद दिखा कर दो आरोपियों का चालन तीसरे दिन किया है| तीन दिन तक परिजन पकड़े गये आरोपियों की तलाश करते रहे|
कमालगंज थाना पुलिस ने नवावगंज क्षेत्र के ग्राम दनियापुर निवासी कुलदीप पुत्र सुघर सिंह राजपूत व उसके दोस्त सुशील को वाहन चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है | पुलिस ने उनके पास से पांच मोटरसाइकिल बरामद की है| थाने के दरोगा आरके सिंह ने कहा है की वह बीती रात काली नदी के पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान बाइक संख्या यूपी 80बी 3897 पर सबार होकर दोनों आरोपी आये| दोनों ने गाड़ी के कागज नही दिखा पाये| तलाशी लेने के बाद शक हुआ तो दोनों से कडाई से जानकारी ली गयी तो उनके पास से चार मोटर साईकिले और बरामद हुई|
वही पकड़े गये आरोपी कुलदीप के साले बीके निवासी बझेला कमालगंज ने बताया की कुलदीप बीते 29 सितम्बर को अपने साथी के साथ डीजल लेने जा रहा था उसी समय पुलिस ने उसे गांव के बाहर से दबोच लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]