सपा सुप्रीमो लखनऊ पहुंचे, घर पर लगी भीड़

0
108

mulaym singhलखनऊ:गुडगांव के मेदांता अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ के बाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव लखनऊ लौट आए हैं। मुलायम सिंह यादव आज दिन में करीब एक बजे लखनऊ पहुंचे हैं। उनके आने की खबर मिलते ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है।

[adrotate banner="3"]

लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर अपने आवास पर मुलायम सिंह यादव फिलहाल आराम कर रहे हैं। मुलायम सिंह अभी घर पर किसी से नही मिलेंगे। डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सुप्रीमो के लखनऊ पहुंचते ही उनसे मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

उधर सपा सुप्रीमो के लखनऊ पहुंचने की खबर मिलते ही उनके घर पर सपा के नेता के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई है।

[adrotate banner="2"]