फर्रुखाबाद: बीते दो दिन पूर्व अपने हाथ पीले कर बैठी रही दो सगी बहनों के घर जब उनके सपनों का राजकुमार बारात लेकर नही आया तो शुक्रवार को एक बहन ने अपनी जीवन लीला खत्म करने का प्रयास किया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
[adrotate banner="3"]
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम नगला खुरू निवासी दो सगी बहनों का विवाह मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला किसानन निवासी युवको से तय हुआ था| लेकिन बीते 11 मार्च को उनके आगन पर बारात आनी थी| दोनों बहने हाथो में मेंहदी लगाये बैठी रही और बारात नही आयी| तो एक बहन ने घर में रखी धान में डालने वाली जहरीली दबाई पी ली| जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी|
उसके भाई ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसका इलाज किया जा रहा है| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|
[adrotate banner="2"]


