सपा सरकार में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं

0
104

bsp umar khan1FARRUKHABAD : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती को मनाने की रणनीति बनाने के लिए बसपाइयों ने एक बैठक बुलायी। जिसमें कहा गया कि कांशीराम का जन्म दिन एक पर्व के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान कुन्डा के सीओ जिया उल हक की हत्या पर टिप्पणी करते हुए कहा गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराध रबड़ की तरह बढ़ रहा है। इस सरकार में खुद कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कानपुर मण्डल के कोआर्डीनेटर रणबीर सिंह कश्यप, कमलेश भारती एवं अजय भारती पहुंचे। बैठक में बोलते हुए रणबीर सिंह कश्यप ने कहा कि 15 मार्च को लखनऊ में कांशीराम की जयंती मनाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जन्मदिन को पर्व के रूप में मनायें।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं की रंगों में ग्लूकोज घोला गया। कहा गया कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में गांव व बूथों पर जाकर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को बतायें। कमलेश भारती ने कहा कि जबसे सपा सरकार बनी तब से प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। प्रदेश में गुन्डागर्दी, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनायें बढ़तीं जा रहीं हैं। कुन्डा के डीएसपी की हत्या पूरे देश को शर्मसार कर रही है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कहां जाये। इस दौरान सुदेश पाल, रामनरेश गौतम, रामकुमार गौतम, श्यामबिहारी कठेरिया, विजय गौतम, विनोद गौतम, राजकुमार गौतम, जंगाली लाल बाथम, महेश राठौर, विनोद, शैलेन्द्र पाल, कौशल शाक्य, मोहम्मद उमर खां, महावीर सिंह राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]