सपा सरकार के खनन का बीजेपी सरकार में मुकदमा

0
117

फर्रूखाबाद: बीते सपा के शासनकाल में किये गये अबैध खनन से हुये गड्डे में दो मासूमो की जान जाने के बाद आखिर बीजेपी सरकार में खनन करने वाले अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग़ लकूला प्राथमिक विधालय के निकट खनन होने से बने तालब में डूबने से 7 वर्षीय आर्यन पुत्र गुड्डू जाटव व मुनीश सिंह राठौर का 10 वर्षीय पुत्र नितिन की डूबने से मौत हो गयी थी| जिसके बाद लोगो में आक्रोश पैदा हो गया| ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन पर आरोप जड़ा की दोनों ने मिलाकर पिछली सपा की सरकार में खनन कराया| इसकी शिकायत भी गाँव के लोगो ने तत्कालीन जिलाधिकारी से लेकर अन्य अफसरों से की गयी लेकिन कोई नतीजा नही निकला|

अफसरों की यह अनदेखी बीते दिन दो मासूमो की जान ले गयी| जिसके बाद सांसद मुकेश राजपूत बाग़ लकूला पंहुचे और पीड़ितो से भेट कर उन्हें संत्वना दी| इसके साथ ही साथ शांति नगर कादरी गेट निवासी मुनीश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी और कहा कि परिवाहन निगम की जगह में अबैध खनन किया गया था| लेंकिन कोई कार्यवाही नही हुई| पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले के सम्बन्ध में धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]