सपा सम्मेलन: मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने के बहाने सचिन की सांसदी की जुगाड़

0
157

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की सरकार के 6 माह पूर्ण होने के उपलक्ष में शहर क्षेत्र के गुरुगांव देवी मंदिर सब्जी मण्डी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं पूरे कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की 6 माह में चलायी गयीं योजनाओं की उपलब्धियां गिनायी गयीं। वहीं दूसरी तरफ केन्द्र व बसपा सरकार पर कार्यकर्ताओं ने जमकर निशाना साधा।

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे होमगार्ड व पीआरडी मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के अलावा सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जमालुददीन सिददीकी, कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया ने मंच पर मोर्चा संभाला। भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आम जनता के प्रयासों व मेहनत तथा कार्यकर्ताओं की लगन के बल पर सपा सरकार बनाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया।

प्रदेश सरकार का नेतृत्व करने वाले युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश के विकास को शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य स्वतंत्र रूप से कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। भोजपुर विधायक जमालुददीन सिददीकी नेकहा कि अब हमें लालकिले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा परचम लहराने का कार्य करना है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तेजी के साथ जुट जाना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, लव यादव, उर्मिला राजपूत, अनिल श्रीवास्तव, रामप्रताप, कल्लू यादव के अलावा अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]