असम से लायी गयी लड़की रेलवे स्टेशन से बरामद

0
140

फर्रुखाबाद: परिवार बसाने की भूख के चलते लोग नाजायज तरीके से असम व बंगाल से लड़कियों को लाकर बेचने का धंधा ग्रामीण क्षेत्रों में बखूबी चला रहे हैं। जिसे न ही मानवाधिकार आयोग देख रहा है और न ही अधिकारी। ऐसी ही एक लड़की को शादी व आलीशान जिंदगी जीने का झांसा देकर असम के ककोड़ा से लाया गया। लेकिन असल जिंदगी में आलीशान खाना रहना तो दूर उसे तरह तरह की प्रताड़नाओं का शिकार होना पड़ा। प्रताड़नाओं से तंग युवती घर छोड़कर जब अपने मां बाप के पास जा रही थी तभी उसके कथित ससुर ने रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा।

[adrotate banner="3"]

मामला पड़ोसी जनपद काशीराम नगर का है। थाना सिकंदर वैश क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगर निवासी अजब सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह बीते दिनों रुपये खर्च कर अपना परिवार बसाने की भूख के चलते असम के ककोड़ा ग्राम निवासी अंजली पुत्री औधेराय को अपने घर लाया था। अंजली से अजब सिंह ने कथित रूप से शादी कर ली। जिसके बाद अजब सिंह अंजली से मारपीट व उसका तरह तरह से उत्पीड़न करने लगा। कथित शादी से असंतुष्ट अंजली ने अजब सिंह के घर से निकलने का फैसला कर लिया और बीते दिन उसके घर से भाग निकली।

अंजली के कथित ससुर पृथ्वी सिंह ने अंजली को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा। मामला खींचतान पर आया तो जीआरपी पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद देर रात दोनो को पुलिस थाने ले जाया गया। जहां से अंजली को महिला थाना भेज दिया गया व पृथ्वी सिंह को जीआरपी थाने में ही रखा गया। शनिवार को दोनो को मजिस्ट्रेट के पास पेश किया गया।

[adrotate banner="2"]