सपा व जक्रांपा समर्थकों में मारपीट

0
89

फर्रुखाबाद:  नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली (नगला इन्द्र) में सपा समर्थकों द्वारा जक्रांपा समर्थक धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू व परिजनों को मारपीट कर सोने की चेन लूटे जाने के मामले में एएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

[adrotate banner="3"]

अमृतपुर विधानसभा से जक्रांपा प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा से भेंटकर गांव सिरौली नगला इन्द्र निवासी धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू के साथ सुबह दस बजे गांव के असरदार व्यक्तियों द्वारा समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए दबाव डालने का एतराज जताने पर उनके व परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने। गले से सोने की चेन तोड़ने की शिकायत की। एएसपी ने थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह को मामले की जांचकर कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि उनकों अभी तक किसी भी पक्ष की  ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के लोग हैं। पहले से ही पारिवारिक मनमुटाव है। किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। चेन लूटने की घटना झूठी है।

 

[adrotate banner="2"]