सपा में बागियों पर कार्यवाही की तैयारी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिन कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने विरोधी पार्टियों की मदद की उनके खिलाफ पार्टी ने कार्यवाही का मन बना लिया है|

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुलाई गयी बैठक में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने अपने पार्टी के जीते हुये सभासदो को बुलाकर उनसे रूबरू कराया| लेकिन खुद जिलाध्यक्ष की पत्नी शैला फारुखी के नगर पंचायत शमसाबाद से चुनाव हारने का गम साफ़ नजर आया| उन्होंने कहा की इस बाद कंपिल व मोहम्मदाबाद नगर पंचायतों पर सपा के प्रत्याशी अध्यक्ष चुने गये|

वही 9 समाजवादी पार्टी के सभासद जीते है| जबकि एक सपा समर्थित चुनाव जीता है| जिलाध्यक्ष ने साफ कहा की जिन लोगो पर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की मदद नही की| उनकी सूची तैयार की जा रही है| सूची प्रदेश कार्यालय भेजी जायेगी जिसके बाद कार्यवाही होगी| निकाय चुनाव में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की भूमिका भी संदिग्ध बतायी गयी|

महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की निकाय चुनाव सपा पूरी दमदारी से लड़ी और कई सीटो पर चुनाव जीती भी है| पार्टी अभी समीक्षा करेगी| सपा महासचिव मंदीप यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|