सपा महिलासभा जिलाध्यक्ष पर गिर सकती है गाज

0
93

sushma sulkshna spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बीते दो दिन पूर्व सपा महिला सभा कि जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह कि अनुशासन हीनता के खिलाफ अब जनपद कि जिला कमेटी के लगभग सभी लोग विरोध में आ गये है| जिससे उनके ऊपर तलबार गिरना तय माना जा रहा है|
बीते सपा कार्यालय में महिला राज्य सूचना आयोग कि सदस्य गीता गुप्ता के सामने सपा कार्यालय सुषमा व सुलक्षणा में हुये विवाद और सुलक्षणा के द्वारा जिला कार्यालय के गेट पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के नेम प्लेट के बगल में अपना नाम लिखाना उन्हें मंहगा पड़ सकता है| इसके साथ ही साथ अनुशासन हीनता कि हद पार करते हुये बिना जिलाध्यक्ष व् महानगर अध्यक्ष कि संस्तुति के महिला सभा कि महानगर अध्यक्ष पद पर जानकी यादव कि ताजपोशी करना उनके लिये शहद में घी का काम कर सकता है|

[adrotate banner="3"]

कई जगह सपा के पुराने नेताओ को अपमानित करने के भी आरोप लगे है| वर्तमान नगर अध्यक्ष! बीना शर्मा को समीक्षा बैठक में बैठने तक कि जगह जिलाध्यक्ष महिला सभा सुलक्षणा सिंह ने नही दी| जिसकी शिकायत भी आयोग कि सदस्य गीता गुप्ता से कि गयी थी| सूत्र बताते है कि शुक्रवार को दोपहर बाद पार्टी कार्यालय के गोपनीय कक्ष में सपा के पुराने नेताओ कि बैठक आयोजित कि गयी जिसमें पूरी रणनीति भी तैयार कर ली गयी है| फ़िलहाल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने अभी इस सम्बन्ध में कुछ बोलने से इंकार कर दिया है| उन्होंने कहा पार्टी का निर्णय सर्व मान्य होगा|

[adrotate banner="2"]