आक्रोश: भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष का पुतला फूंका

0
99

nandi senaaफर्रुखाबाद: भाजापा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के गोवंश को लेकर आये वयान पर आक्रोशित नंदी संकल्प सेना ने पुतला फूंक दिया| भाजपा के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर के साहबगंज चौराहे पर एकत्रित हुये नंदी संकल्प सेना के पदाधिकारियों ने कहा की जिस प्रकार से अमित शाह गौवंश को लेकर वयान दिया गया उससे हिन्दू समाज आहत है| इससे यह लगता है की 2014 में हम बहुसंख्यको को ठगा गया| हमारे समाज में गाय को माता कहा गया| इसके बाद भी भाजपा संगठन के मुखिया के इस वयान पर संगठन विरोध करता है| आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने अमित शाह का पुतला फूंक दिया|

इस दौरान संगठन के प्रमुख विक्रांत अवस्थी, नगर प्रमुख कुलदीप गुप्ता, विनोद, विपुल, रवि चौहान, जितेन्द्र सक्सेना, अंकित सक्सेना, अमित चौहान आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]