सपा ने फिर बदले लोकसभा प्रत्याशी, बलराम सिंह यादव की जगह हवलदार सिंह प्रत्याशी

0
134

sapa flagलखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पांच नए प्रत्याशी घोषित किये है| सपा महासचिव रामगोपाल सिंह यादव में मीडिया को बताया कि जिन प्रत्याशियो का अच्छा फीडबैक नहीं मिल रहा है उनके टिकेट बदले जा रहे है| उन्होंने उम्मीद जताई की एक सप्ताह में अंतिम सूची भी आ जाएगी|
लोकसभा चुनाव की तैयारी में मुस्तैदी से जुटी समाजवादी पार्टी ने सपा ने बिजनौर, अलीगढ़, आजमगढ़ व गोण्डा लोकसभा सीट पर पूर्व में घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। इसके साथ ही सहारनपुर से अपना प्रत्याशी भी घोषित किया है। राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यह बदलाव किया है।
[bannergarden id=”8″]
जो नए प्रत्याशी बनाये गए है वे इस प्रकार है- आजमगढ़ से बलराम सिंह यादव की जगह हवालदार सिंह चुनाव लड़ेंगे| गोंडा में दो मंत्रियों की अन्दरूनी लड़ाई में कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिव‌र्द्धन सिंह का टिकट काट सपा विधायक नंदिता शुक्ला के बेटे राहुल को अब प्रत्याशी बनाया गया है। बिजनौर में भी प्रत्याशी बदला गया है यहाँ अनुराधा चौधरी के स्थान पर पूर्व राज्यसभा सदस्य आमिर आलम को उतारा गया है| सहारनपुर से फिरोज आफ़ताब को सपा ने २०१४ में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है| अलीगढ़ से श्रीमती काजल शर्मा के स्थान पर जफर आलम को प्रत्याशी बनाया गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″]
आजमगढ़ से बलराम सिंह यादव की टिकेट घोषित होने के बाद ही मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव के समर्थक प्रतीक यादव को आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए मुहीम चला रहे थे| वहीँ सपा का कहना है कि बलराम सिंह यादव ने खुद ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया|

[adrotate banner="2"]